पंडरिया - छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबरजी एवं दूधाधारी मठ व शिवरीनारायण मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर राजेश्री महंत डॉक्टर रामसुंदर दास जी का पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पंडरिया मे 15 दिसंबर को नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा।
कार्यक्रम के संयोजक तथा प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी ने उक्तशय की जानकारी देते हुये बताया कि श्री मोहम्मद अकबर भाई ने छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री के रूप मे पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदुषण रोकने दिशा मे उल्लेखनीय कार्य किया हैँ। जिसके चलते उन्हे अतंर्राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला है, वहीं राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी 108 रामायण का अध्ययन व शोधकर डॉक्टर ऑफ फिलासाफ़ी कि डिग्री हासिल किये हैँ। दोनो महानुभावों कि उपलब्धि सम्माननीय है, इसलिए इन दोनो का नागरिक अभिनन्दन करने का निर्णय लिया गया है।
पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी ने बताया कि 15 दिसंबर को शाम 4.00 बजे पंडरिया शहर मे आयोजित नागरिक अभिनन्दन समारोह के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जाप्राप्त) श्री बैजनाथ चंद्राकर, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष (कैबिनेटमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री सुरेंद्र शर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री थानेश्वर साहू, शकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेटमंत्री दर्जाप्राप्त) श्री रामकुमार पटेल, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप मे विराजमान रहेंगे।
इसके अलावा कन्हैया अग्रवाल (सदस्य क्रेडा), महेश चंद्रवंशी (सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग), भगवानसिंह पटेल, गणेश योगी, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के सदस्य दिनेश कोसरिया, हरी पटेल तथा जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानीय अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी बतौर विशेष अतिथि विराजमान रहेंगे।
कबीरधाम जिले के नगरीय निकाय के सभी निर्वाचित अध्यक्षगण, त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के अध्यक्षगण के अलावा वरिष्ठ नागरिक व कांग्रेस पदाधिकारी भाग लेंगे।