December 13, 2022


नागरिक अभिनन्दन की तैयारी, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी पांडातराई के कांग्रेसजनों से मिलेंगे।

पंडरिया - पंडरिया मे 15 दिसंबर को आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम की तैयारी के सम्बन्ध मे चर्चा करने एवं पांडातराई के कांग्रेसजनों को आमंत्रित करने के उदेश्य से कार्यक्रम के आयोजक तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी 14 दिसंबर दिन बुधवार को अपरान्ह 2.00 बजे पांडातराई मे गुप्ता धर्मशाला मे कॉंग्रेसजनों से भेंट मुलाक़ात करेंगे। श्री तिवारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर को पंडरिया मे छत्तीसगढ़ शासन के कद्दावर मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के साथ महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास का नागरिक अभिनन्दन किया जाना है, जिसकी तैयारी जोरशोर से चल रहा है। इस अभिनन्दन कार्यक्रम मे आधे दर्जन कैबिनेटमंत्री दर्जा प्राप्त राजनेता शामिल होंगे तथा कबीरधाम जिले के शासन के प्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम मे पांडातराई के कांग्रेसी बड़ी संख्या मे भाग लेंगे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch