पण्डरिया :- पंडरिया मे 15 दिसंबर को आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम की तैयारी के संबंध मे आज दिनांक 14 दिसंबर को अपरान्ह 2 बजे पांडातराई गुप्ता धर्मशाला मे प्रदेश महामंत्री एवं पंडरिया जनपद के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी शामिल हुए पांडातराई के कांग्रेसजनों ने श्री तिवारी का बड़ी ही आत्मीयता से व गर्मजोशीपूर्वक स्वागत क्रिया। 15 दिसंबर को पण्डरिया में छत्तीसगढ़ शासन के क़द्दावर मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के साथ महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास का नागरिक अभिनंदन किया जाना है, इसी प्रयोजन मे आज का बैठक आयोजित किया गया था।

अपने कार्यकाल की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार ने 17 लाख 82 हजार किसानों पर बकाया 9270 करोड़ रुपए का कृषिऋण माफ कर दिया था, इसी तरह 17 लाख से अधिक किसानों पर वर्षों से बकाया 244 करोड़ 18 लाख रुपए का सिंचाईकर भी दो घंटे के भीतर माफ कर दिया। इसके बाद वर्ष 2018 से जून 2021 तक का 80 करोड़ रुपए का और बकाया सिंचाई कर भी माफ कर दिया गया। इसी तरह सरकार ने अपना एक और वादा पूरा करते हुए बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 1707 किसानों की 4200 एकड़ अधिग्रहित भूमि लौटा दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा देते हुए सुराजी गांव योजना की शुरुआत की, इसके अंतर्गत संचालित नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का आधार बना इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने महात्मागांधी के सपनों के अनुरूप ग्रामस्वराज के सपने को साकार करने के लक्ष्य को भी हासिल किया न्याय योजनाओं की श्रृंखला की शुरुआत करते हुए राज्य में गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना जैसी योजनाएं भी लागू की गईं।
गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 2 रुपए किलो में गोबर और 4 रुपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना। राज्य में सुराजी गांव योजना के नरवा गरवा घुरवा बाड़ी घटक के तहत निर्मित 9 हजार 619 से अधिक गौठानों में गोधन न्याय योजना के साथ-साथ आजीविका मूलक गतिविधियों की भी शुरुआत की गई, इससे हजारों की संख्या में महिला स्वसहायता समूहों की सदस्यों को रोजगार मिला। रीपा योजना की शुरुआत करते हुए 300 गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में उन्नत किया जा रहा है। वन क्षेत्रों के निवासियों को उनके अधिकार दिलाने के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण दर 2500 रुपए मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रुपए मानक बोरा कर दी गई। इसी तरह समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले लघु वनोपजों की संख्या 07 से बढ़ाकर 65 कर दी गई। वनक्षेत्रों में लघु वनोपजों के संग्रहण के साथ-साथ उनके वैल्यू एडीशन और प्रसंस्करण के माध्यम से भी सैकड़ों की संख्या में रोजगार के नये अवसरों का निर्माण किया गया।
धान खरीदी बढ़ती चली गई, राजीवगांधी किसान न्याय योजना के माध्यम ने हितग्राहियों के खातों मे करोड़ो रुपए हस्तांतरित किए सुराजी गांव योजना का लाभ सीधा आम एवं गरीब तपके के लोगो को मिला, गोमुत्र की खरीदी किए, भुपेश बघेल सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नया आयाम गढ़ रहा है, ऐसे विभिन्न योजनाओं के विषय मे चर्चा किए व बैठक में उपस्थित लोगों से कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लोगों तक लेकर जाए व सभी लोगो को इन योजनाओं को लाभ दिलाने की बात कही औऱ उपस्थित लोगों को नागरिक अभिनन्दन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया व कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही इस बैठक कार्यक्रम में प्रमुख तौर से नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान, भीषण तिवारी, विद्या साहू, जुगलकिशोर पाण्डेय, अजय गुप्ता, लालसिंह, बालाराम एल्डरमेन, लालजी, राजू यादव, श्याम कश्यप, अशोक कश्यप, रोहित गबेल, रामेश्वर गबेल, त्रिलोकचंद निर्मलकर, विनायक चन्द्रवंशी हीरालाल चन्द्रवंशी, अखंडानंद मिश्रा, राजाराम सिंह, शत्रुहन चन्द्रवंशी, बिहारी चन्द्रवंशी, दीनानाथ पटेल, रामअवतार कुम्भकार, साहिल खान, रवि कुम्भकार, लखन लाल, जीवनलाल, शिवकुमार धुर्वे, प्रदीप जायसवाल, नीरज सलूजा, सूर्या ठाकुर, विरेन्द्र पटेल मनहरण, पालनसिंह बैस, अनिल पटेल, रामचरन पटेल, अशोक पटेल, रिखिरामजी, आजूराम, सेवाराम कुम्भकार, गामा चन्द्रवंशी, रघुनाथ चन्द्रवंशी, बुधवासिंह बैस, खगेशराम, तामेश्वर चन्द्रवंशी, लीलागर, अलखराम साहू, चंदू, नकुलराम गंधर्व, कुंजराम सहित पार्टी के निष्ठावान, समर्पित ईमानदार कार्यकर्ता साथी प्रमुख तौर से उपस्थित रहे।