BREAKING

अचानक टी. एस. बाबा पहुंचे पालनसिंह के निवास, परिजनों ने किया आत्मीयता से स्वागत।

Share:

पंडरिया – कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता के निवास जिले के प्रभारीमंत्री प्रदेश के प्रथम पंक्ति के कद्दावर नेता टी.एस. बाबा पहुंचे, जहां परिवारजन सिंहदेवजी का आत्मीयता से स्वागत किये। बाबा वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत होने पंडरिया प्रवास के दौरान पालनसिंह वैश्य के निवास पहुंचे, बताया जाता है पालनसिंह सिंहदेव के चहेते हैं। इसलिये बाबा भी अपने खास समर्थक के यहां उनके निजी निवास पंडरिया SDOP कार्यालय के सामने पहुंचकर परिजनों से भेंटमुलाकात कर स्वल्पाहार किये। वैश्य परिवार ने श्रीफल साल भेंटकर सिंहदेव का आत्मीयता के साथ स्वागत किये हैं, पालन सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नि और परिवारजन शामिल रहे हैं। पालनसिंह बाबा को कई बार आमंत्रण कर चुके थे, इस बार अपने सुदामा के घर बिना कोई आमंत्रण के पहुंच गए, जो राजनीतिक गलियारों में समकक्षी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Share:

Popular News