मुंगेली - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अर्जुन तिवारी आज मुंगेली पहुंचे और उन्होंने मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक राकेश पात्रे के जन्मदिवस पर उन्हे बधाई व शुभकामना दिये। इस अवसर पर मुंगेली जिले के तमाम दिग्गज नेताओं की उपस्थिति रही। श्री पात्रे के समर्थकों के आग्रह पर श्री तिवारी उस रैली मे भी शामिल हुये जिसमे मुंगेली नगर के विभिन्न वार्डों मे पैदल घूम-घूम कर वरिष्ठो से आशीर्वाद व केक काटने का कार्यक्रम आयोजित था। इस दरम्यान मुंगेली नगर पालिका के अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, मुंगेली कृषि उपज मंडी के अध्य्यक्ष आत्मासिंह क्षत्री, मुंगेली शहर कांग्रेस के अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, दीपक गुप्ता सहित नगर पालिका के पार्षदगण पथरिया, सरगाव, जरहागांव, लोरमी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि 2018 के विधानसभा चुनाव के दरम्यान श्री अर्जुन तिवारी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार थे, लेकिन किसी समीकरण के तहत उन्हे टिकट नहीं मिल पाया था, पर कांग्रेस हाईकमांड ने उन्हे पंडरिया, मुंगेली एवं नवागढ़ विधानसभ क्षेत्र का चुनाव संचालक बनाये थे, जिसमे पंडरिया व नवागढ़ विधानसभा मे कांग्रेस को जीत मिली थी, पर मुंगेली मे बहुत कम वोट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री पात्रे को हार का सामना करना पड़ा था।
प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी इसके बाद पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोड़ापुरी पहुंचे जहाँ रामकुमार चंद्राकर के यहाँ आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम मे शामिल होकर नवजात कन्या को आशीर्वाद दिये।