December 30, 2022


सर्वयादव समाज का जिला सम्मेलन, दिग्गज नेताओं की उपस्थिति मे आयोजित, प्रदेश महामंत्री ने लिया तैयारियों का जायज।

पंडरिया - सर्व यादव समाज के पंडरिया इकाई के द्वारा जिला स्तरीय सम्मेलन का निर्णय विगत दिवस आयोजित समाज के बैठक मे लिया गया है, जिसके तहत पंडरिया विधानसभा मुख्यालय मे यह सम्मेलन समाज के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति मे होगा। जिलास्तरीय सर्वयादव समाज का सम्मेलन 9 जनवरी को पंडरिया मे होगा, इस सम्मेलन मे मुख्यअतिथि के रूप मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सहप्रभारी श्री चन्दन यादव शामिल होंगे, अन्य अतिथियों मे छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ) एवं चंद्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, संसदीय सचिव व खल्लारी के विधायक द्वारिकाधीश यादव, भिलाई के विधायक श्री देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी, बिलासपुर नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव, अखिल भारतीय सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु, छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री मन्नालाल यादव सहित अनेक सामाजिक नेतागण के अतिथ्य में सम्मेलन होगा। जिलास्तरीय सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री तथा पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया तथा सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों के साथ पंडरिया स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह मे बैठक किये। बैठक मे निर्णय लिया गया की सम्मेलन को भव्य व ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए जिले भर के सर्वयादव समाज के सभी साथियों, परिवारों एवं सामाजिक नेतागणो को पूरे समन्वय व सामंजस्य के साथ काम करना है। बैठक के पश्चात श्री तिवारी सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch