December 30, 2022


पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क कर कांग्रेसजनों को कर रहे हैं रिचार्ज, साथ ही ग्रामीणों व मतदाताओं से सतत कर रहे हैं भेंट-मुलाकात :- अर्जुन तिवारी

प्रदेश महामंत्री दो दिवसीय प्रवास पर पंडरिया पहुचे, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह।

विधानसभा क्षेत्र पंडरिया 71 का महीने भर में सैकड़ों गाँवों का दौरा कर चुके हैं, प्रदेश महामंत्री।

पंडरिया :- छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान एवं सक्रिय महामंत्री पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी अभी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय जनसम्पर्क भ्रमण के दरम्यान 29 दिसम्बर गुरुवार को सर्वयादव समाज के जिला सम्मेलन दिग्गज़ नेताओं की उपस्थिति में आयोजित तैयारियों का जायज़ा लिया जिलास्तरीय सम्मेलन की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए कार्यक्रमस्थल का अवलोकन किया तथा सर्वयादव समाज के पदाधिकारियों के साथ पंडरिया स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में बैठक किए, बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को भव्य व ऐतिहासिक रूप से सफ़ल बनाने के लिए जिले भर के सर्वयादव समाज के सभी साथियों, परिवारों एवम सामाजिक नेतागणों को पूरे समन्वय व सामंजस्य से काम करना बैठक पश्चात श्री तिवारी सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, इस दौरान सर्वयादव समाज के वरिष्ठजन, कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न लोगों की मौजूदगी रही। कुई-कुकदूर में आयोजित श्री रामचरित मानस महायज्ञ व देवी अनुष्ठान यज्ञ में शामिल हुए। जनसम्पर्क भ्रमण एवं भेंट-मुलाकात की अगली कड़ी में श्री तिवारी पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुई-कुकदूर आदिशक्ति चण्डीमाता मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री रामचरित मानस महायज्ञ व देवी अनुष्ठान में शामिल हुए उन्होंने यज्ञ भगवान की पूजन-अर्चनकर यज्ञ कुण्ड की परिक्रमा की व परम पूजनीय संतराम बालकदासजी महाराज के दर्शनकर साल एवं श्रीफल भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया व कथा श्रवण किए इस मौके पर श्री तिवारी ने कहा की वनांचल कुई में आयोजित महायज्ञ का आयोजन होना क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी ही सौभाग्य की बात है। ऐसा कार्यक्रम प्रतिवर्ष होनी चाहिए, ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को पूण्य व मोक्ष की प्राप्ति होती है, व क्षेत्र का वातावरण पवित्र रहता है, सन्तों का आशीर्वाद मिलता है, लोगों के मन में धार्मिक भावना का संचार होता है, ऐसे कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी लोगो को बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए व अपना जीवन कृतार्थ करना चाहिए। इस दौरान समिति के लोग, आयोजकगण, श्रोताओं सहित भक्तगण एवं आसपास से आए हुए ग्रामीणजन सहित क्षेत्र के असंख्य लोग यज्ञस्थल पर उपस्थित रहे। दमगढ़ में आयोजित बैठक में शामिल हुए व आगामी समय में होने वाले कार्यक्रम के सम्बंध में संक्षेप में चर्चा किए। दौरा कार्यक्रम एवं जनसंपर्क अभियान के अगले पड़ाव पर श्री तिवारी वनांचल दमगढ़ गए, वहां पर आगामी दिनों में एक बड़ा भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम होने वाला है। जिसके सम्बंध में यह बैठक आयोजित किया गया था। श्री तिवारी ने लोगों से चर्चा कर बताया कि यह कार्यक्रम आप लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है, व विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी होगा। इस कार्यक्रम के परिपेक्ष्य में सार संक्षेप में चर्चा किए, इस बैठक में विभिन्न ग्रामों के लोग उपस्थित रहे, पार्टी के कार्यकर्तागण विभिन्न समाज प्रमुख व जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की उपस्थिति रही। गृहग्राम किशुनगढ़ में बाबा गुरुघासीदासजी के जयंती का आयोजन कार्यक्रम में शामिल होकर समाज प्रमुख, ग्रामीणजनों से भेंट-मुलाक़ात किए। दौरा कार्यक्रम एवं जनसम्पर्क अभियान के तहत श्री तिवारी अपने गृहग्राम पहुचें वहां विभिन्न लोगों से भेंट-मुलाकात किए व किशुनगढ़ में पवित्र जैतखंभ के पूजन अर्चन कार्यक्रम में शामिल हुए व सतनामी समाज के लोगों से मिलकर उनसे वार्तालाप कर उनका कुशलता पूछे व आये हुए सभी लोगों से मिलकर सार्थक चर्चा किए। इस दौरान विभिन्न समाज के लोग, ग्रामीणजन, पार्टी के कार्यकर्तागण सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।  

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch