ग्राम दशरंगपुर में किए कांग्रेसजनो से भेंट-मुलाक़ात एवं ज्ञानपुर में आयोजित कार्यक्रमों में हुए शामिल :- अर्जुन तिवारी।
"लगातार सघन जनसम्पर्क दौरे के दरम्यान कर रहे हैं पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता"।
पंडरिया :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी अपने दो दिवसीय जनसंपर्क भ्रमण एवं भेट - मुलाकात के दरम्यान 30 दिसंबर को ग्राम पंचायत दशरंगपुर कवर्धा विकासखण्ड के बड़े ग्राम पंचायत मे आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने श्री तिवारी का बड़ी ही आत्मीयता एवं गर्मजोशी से स्वागत- सत्कार किया। दशरंगपुर ग्राम पंचायत भवन मे सरपंच, पंचगण, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक रखा था, इस बैठक मे श्री तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित हुए, सभी लोगों का हालचाल जाना व सभी लोगों से शिष्टाचार भेंट-मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं का निराकरण किए व राज्य सरकार के जनहितकारी योजनाओं को संचालित किए जाने व आम जनता को इसका लाभ कैसे मिले, इस संबंध में जानकारी लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किए।

इस बैठक कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाए, कांग्रेस कार्यकर्ता, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, अध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधी, ग्रामिणजन मतदातासाथी, कार्यकर्ताओं,सहित दशरंगपुर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि राजू खान, महेश केशरी, किरण शर्मा, ग्रामीणजन, मतदातागण,सहित पार्टी के तमाम लोग मौजूद रहे।

जनसंपर्क भ्रमण एवं भेट मुलाकात की अगली कडी मे श्री तिवारी ज्ञानपुर पहुंचे वहा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत किए कथा स्थल मे भगवान का पुजन अर्चन कर कथाचार्य से आर्शीवाद लिए श्रीमद्भागवत कथास्थल में बैठकर कथा श्रवण किए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता साथी, जनप्रतिनिधि, श्रोतागण भक्तगण, सहित ग्रामिण जन मौजूद रहे।

दौरे के अगले पड़ाव पर श्री तिवारी हीरापुर, बाघामुड़ा, पावले पेड्रा, दुधिया, खैरा, बैजा अगरीकला सहित तमाम गांवों के कार्यकताओं से भेंट- मुलाकात किए, कई लोगों ने श्री तिवारी से मोबाइल से सम्पर्ककर उनसे वार्तालाप किए हालचाल जाना कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह हैं। अर्जुन तिवारी के दौरे को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, लोग उनसे जुड़ रहे हैं, लोगों ने बताया तिवारी जी के दौरे से हम सभी सन्तुष्ट हैं। वह सभी वर्ग के लोगों के साथ कुशल व्यवहार करते हैं, सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हैं, सब को साथ लेकर चलते हैं, इस दौरान ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधिगण, कांग्रेसजन, सहित विभिन्न समाज प्रमुख, मतदाता साथीगण सहित महिलाएं पार्टी के नवजवान साथी व क्षेत्र के देवतुल्य जनता जनार्दन उपस्थित रहे।