January 03, 2023


आजादी के 75 साल बाद भी नही पहुची बिजली, सुदूर वनांचल छेत्र होने के कारण मूलभूत सुविधाओं से दूर है छिंडीडीह के रहवासी।

आदिवासीयो को बिजली सुविधा दिलाने राष्ट्रपतिजी के नाम लिखेंगे पत्र, 15 साल बीजेपी और 4 साल सिर्फ आदिवासी हितों के नाम सरकार चलाते रहे, परन्तु वास्तविक सच्चाई सबके सामने है - रवि चंद्रवंशी पंडरिया- कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक का एक ऐसा ग्राम पंचायत छिंडीडीह है, जहाँ सैकड़ो आदिवासी परिवार आज भी बिजली की सुविधा से वंचित है, आजादी के 75 साल में अमृत महोत्सव की झलक से कोसो दूर सुदूर वनांचल में रहने वाले आदिवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं से दूर है। https://youtu.be/LtTk-LS6sBI   जोगी कांग्रेस के युवानेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि पंडरिया छेत्र दौरे के दौरान जब हम ग्राम छिंडीडीह के लोगो से मिलने पहुचे, तब वहां के निवासियों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि हमारे ग्राम में आज तक बिजली कि तारे नही पहुची है, इस सम्बंध में हम लोगो ने कई बार स्थानीय अधिकारियों से गुहार लगाई पर कुछ सुनवाई नही हो रहा, 4 महीने पहले स्थानीय विधायक से भी मिलकर बिजली सुविधा दिलाने की मांग किये थे, पर आज तक बिजली नही पहुँच पाई। https://youtu.be/t4lj5SCJJ-Q रवि चंद्रवंशी ने कहा कि हमारे छेत्र के आदिवासी परिवारो को आज बिना बिजली सुविधा के निवास करते देखना बहुत ही पीड़ादायक है, एक ओर जहां हम आजादी के 75वे वर्ष की गाथा गा रहे हैं, वही दूसरी तरफ हमारे आदिवासी भाई आधुनिक सुखसुविधा से लाखों कोष दूर है। https://youtu.be/3qRwx6TYLZU रवि चंद्रवंशी ने बताया कि ग्राम छिंडीडीह के निवासियों की बाते वो अपनी पार्टी की माध्यम से माननीय राष्ट्रपतिजी तक पहुचाने का काम करेंगे, ताकि जल्द से जल्द ग्राम छिंडीडीह के हमारे आदिवासी परिवारो को बिजली कि सुविधा मिल सके, साथ ही छत्तीसगढ़ की पूर्व व वर्तमान सरकारों पर भी आदिवासी हितों की बात पर सिर्फ राजनीति करने की बात कही।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch