पंडरिया :- छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सक्रिय एवं ऊर्जावान महामंत्री एवम पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार दौरा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का कार्यकर रहे हैं, व विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसम्पर्क भ्रमण कर लोगों के मध्य अपना माहौल बनाने में जुटे हुए हैं एवं गांव-गांव में भुपेश सरकार के जनहितकारी योजनाओं के बारे में जनता एवं मतदातागणों व को अवगत करा रहे हैं, कि किस प्रकार सरकार किसानों के लिए युवाओं के लिए व महिलाओं के लिए आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मजदूरों के लिए व्यापारियों के लिए आदिवासियों के लिए छोटे दुकानदारों के लिए आमलोगों व गरीब तपके के लोगों के लिए सरकार काम कर रही है। सभी वर्ग एवं समुदायों के लिए भुपेश सरकार काम कर रही हैं, व सभी लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों को मिल रहा है।

प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी के लिए वर्ष 2022 बड़ी व्यस्तताओं भरा रहा औऱ रिकॉर्ड बनाने का साल रहा उन्होंने वर्ष के दौरान न सिर्फ पंडरिया विधानसभा बल्कि अपने संगठन प्रभार जिले जांजगीर-चांपा, दिल्ली, के अलावा अन्य प्रदेश सहित रायपुर, भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर, कवर्धा, मस्तूरी, बेलतरा, नवागढ़, बिल्हा, कोटा, मुंगेली ऐसे तमाम क्षेत्रों का राजनीतिक एवम पार्टी से सम्बंधित कामकाजों, कार्यक्रमों, आयोजनों के लिए लगातार दौरा किए।
अर्जुन तिवारी अपने भेंट-मुलाकात एवं जनसंपर्क भ्रमण के दरम्यान पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के साथ-साथ जांजगीर जिले प्रभार क्षेत्र व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हर बैठक में महामंत्री होने के नाते से पार्टी के सभी राजनीतिक बैठक, कार्यक्रम, में शामिल होते चले आ रहे हैं इस तरह पूरे वर्ष भर व्यस्त रहे।
प्रदेश महामंत्री का पद वैसे भी काफ़ी जिम्मेदारियों औऱ व्यस्तताओं का माना जाता है, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी की गिनती राज्य में प्रभावशाली, बुद्धजीवी, जीवट एवं कद्दावर नेताओं में होती है, औऱ इसलिए उनकी व्यस्तता एवं जिम्मेदारी औऱ भी बढ़ जाती है। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में अबतक सबसे ज्यादा दौरा करने वाले पहले नेता हैं, विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाके के गांवों में मैदानी इलाकों से लेकर दुर्गम-बीहड़ एवं पहुंच विहीन गांवों के अलावा वनांचलों तक औऱ विधानसभा के अंतिम छोर पर बसे हुए गांवो सहित सैकड़ो गांवों का दौराकर विभिन्न कार्यक्रमों, आयोजनों में बतौर शिरक़त करते हुए चले आ रहे हैं, चाहे वह धार्मिक आयोजन हो या सामाजिक कार्यक्रम हो या राजनीतिक आयोजन या खेलकूद प्रतियोगिता या सांस्कृतिक कार्यक्रम या पारिवारिक कार्यक्रम हो सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते चले आ रहे हैं। लोगों से भेंट-मुलाकात करते हैं संवाद करते हैं, मिलते जुलते रहते हैं, जनता का हालचाल पूछते हैं सभी लोगों का हालचाल जानते हैं।
दौरा कार्यक्रम एवं जनसम्पर्क भ्रमण अभियान के तहत श्री तिवारी का आगमन 2 तारीख़ सोमवार को सहसपुर-लोहरा ब्लॉक के अचानकपुर में आगमन हुवा, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका बड़ी ही आत्मीयता एवं गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया। अचानकपुर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए, श्री तिवारी कथास्थल पर श्रीमद्भागवत भगवान का पूजन-अर्चन कर भागवत भगवान का आशीर्वाद लिए एवं कथास्थल में बैठकर घण्टो कथा श्रवण किए। इस दौरान क्षेत्र के देवतुल्य जनता, विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, समाज प्रमुख, श्रोतागण, भक्तगण, श्रद्धालुओं सहित पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण सहित मतदातागन व ग्रामीणजन,प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।