January 04, 2023


शाक़ांभरी बोर्ड अध्य्क्ष पटेल व प्रदेश महामंत्री आज रोहरा मे आयोजित शाक़ांभरी महोत्सव मे होंगे शामिल, करेंगे समाज प्रमुखों से भेंट मुलाक़ात।

पंडरिया / छत्तीसगढ़ शाक़ांभरी बोर्ड के अध्यक्ष तथा राज्य शासन मे कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री रामकुमार पटेल तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी आज दोपहर पंडरिया विकास खंड के ग्राम रोहरा मे आयोजित मां शाक़ांभरी महोत्सव के कार्यक्रम मे शामिल होंगे। नेता द्वय के कार्यलय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री पटेल रायपुर निवास से सीधे पंडरिया स्थित लोकनिर्माण विभाग के विश्रामगृह पहुंचेगे और कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ साथ लघु व सीमांत कृषकों से भेंट मुलाक़ात करेंगे। श्री पटेल दोपहर का भोजन व अल्पविश्राम के पश्चात शाक़ांभरी महोत्सव के कार्यक्रम मे शिरकत करने ग्राम रोहरा जायेंगे। वहीं प्रदेश महामंत्री श्री तिवारी क्षेत्रीय दौरे के पश्चात दोपहर एक बजे पंडरिया रेस्ट हाउस पहुंचेंगे और श्री पटेल के साथ रोहरा जायेंगे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch